छत्तीसगढ़

बाइक सवारों को पिकअप ने मारी टक्कर….एक की मौके पर मौत, एक घायल

गरियाबंद

जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि दोनों रायपुर से जतमई घटारानी जा रहे थे। इसी दरम्यान हाईवा को ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हो गया। पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक से जा रहे दोनों युवक को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के निमोरा निवासी पप्पू और नोहर दोनों जतमई घटारानी जा रहे थे। इतने में रास्ता भटककर वे गरियाबंद की ओर चले गए थे। इसके बाद वे रास्ता पूछकर जतमई की ओर जा रहे थे। वे यहां अभी नेशनल हाईवे 130 में पहुंचे ही थे कि इस बीच ये हादसा हुआ। बताया गया कि बाइक तेज रफ्तार में थी। बाइक सवार दोनों युवक हाईवे में एक हाईवा को पीछे करने की फिराक में थे। आगे हाईवा गाड़ी जा रही थी। दोनों रास्ते में कचना धुरवा मंदिर के पास पहुंचे थे कि इतने में तेज रफ्तार एक पिकअप ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे पप्पु की मौके पर ही मौत हो गई थी। नोहर के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी को लेकर वहां से भाग निकला है।

See also  बच्चे का दादा-दादी के साथ रहना बेहतर है या नाना-नानी के साथ? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

घटना के वक्त कुछ लोग आस-पास मौजूद थे। जिन्होंने पहले पुलिस को जानकारी दी और एंबुलेंस को भी बुलाया गया। जिसके बाद घायल को अस्पताल भेज गया। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल नोहर का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पिकअप ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवक के परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply