जांजगीर-चांपा जिले के तीन नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में दो में भाजपा तो एक में कांग्रेस का कब्जा

जांजगीर-नैला से मोहन, चांपा से अमरजीत तो अकलतरा से दिवाकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए
जांजगीर-चांपा
जिले के तीन नगर पालिका जांजगीर-नैला, अकलतरा व चांपा में आज सुबह शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके ठीक दोपहर बाद उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें जिले के दो नगर पालिका जांजगीर-नैला व चांपा में भाजपा का तो अकलतरा में कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं।
सर्व प्रथम अकलतरा नगर पालिका उपाध्यक्ष का पद दिवाकर राणा को मिला। इसके पूर्व अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष का शपथ ग्रहण लगभग 12.00 बजे खतम हुआ। इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। कांग्रेस से पूर्व उपाध्यक्ष दिवाकर राणा ने नामांकन भरा और भाजपा से वार्ड नंबर 6 पार्षद मुरलीधर मिश्रा ने नामांकन भरा। दोनों ओर से नामांकन भरने पश्चात वोटिंग हुई जिसमें कांग्रेस के दिवाकर राणा 13 वोट से विजयी हुए वहीं मुरलीधर मिश्रा 7 वोट लेकर हार गए । कांग्रेस के 6 पार्षद और 2 निर्दलीय पार्षद थे जबकि भाजपा के पास 12 पार्षद थे इसके बावजूद कांग्रेस से दिवाकर राणा की जीत कांग्रेस के लिए गर्व और राहत की बात है। इसी के साथ जांजगीर-नैला नगर पालिका में भाजपा के मोहन यादव उपाध्यक्ष बने हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस से विष्णु यादव को 9 वोट मिले हैं तो वहीं मोहन यादव 16 वोट लेकर उपाध्यक्ष पद सुशोभित हो रहे हैं वहीं चांपा में अमरजीत खटकर भाजपा से 16 वोट लेकर उपाध्यक्ष बन गये कांग्रेस की दूर्गा कुर्रे को 11 वोट मिले और एक वोट निरस्त हो गया है। इस तरह कुल तीन नगर पालिका चुनाव संपन्न हो गया है जिसमें अकलतरा नगर पालिका में कांग्रेस से उपाध्यक्ष बने हैं और जांजगीर और चांपा नगर पालिका में भाजपा से उपाध्यक्ष बने हैं। इस प्रकार से देखें तो पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष की जीत कांग्रेस के लिए बहुत मायने रखती है और विधायक राघवेन्द्र सिंह का नेतृत्व और रणनीति काबिले तारीफ है जिससे उनके व्यक्तित्व की चमक और अधिक बढी है।