छत्तीसगढ़

हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग, 50 से 60 लाख रुपये का सामान जलकर खाक

सरगुजा. अंबिकापुर में बीती रात एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई. यह दुकान महामाया रोड पर स्थित है, जहां देर रात इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. चंद मिनटों में ही आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और आस पास की घरों व दुकानों की तरफ भी फैलने लगी. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल में घटना की सूचना दी और आस-पास के घरों से लोगों को बाहर निकाला. 

मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आगजनी में करीब 50-60 लाख रुपए के सामान के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि दुकान पूरी तरह जलकर तबाह हो गया है.

See also  आरपीएफ जवान ने बचाई जान : राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बाल-बाल बचा यात्री

Related Articles

Leave a Reply