छत्तीसगढ़

NH 353 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 6 की मौत, 1 की हालत गंभीर

महासमुंद। एनएच 353 पर बागबाहरा के पास गुरुवार को कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।

See also  फंदे पर लटके मिले दो दोस्त : जन्मदिन पर पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर एक साथ दे दी जान

जानकारी के अनुसार, कार (क्रमांक CG 04 QA 4757) रायपुर से बागबाहरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक (क्रमांक HR 56 B 7341) बागबाहरा से महासमुंद की ओर आ रहा था। इसी दौरान आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।

मृतकों की पहचान राजस्व निरीक्षक ताहर सिंह ठाकुर (52), बिन्देश्वरी ठाकुर (48), वैभवी ठाकुर (19), तृप्ति ठाकुर (32), सरोजनी ठाकुर (37) और कार चालक सूरज कंसारी (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ताहर सिंह ठाकुर रायपुर में अपनी पुत्री से मिलकर वापस बागबाहरा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

See also  ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेलिंग के दबाव में महिला ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा भेजा, जबकि घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए

Related Articles

Leave a Reply