छत्तीसगढ़बिलासपुर

खाकी शर्मसार! मंदिर में महिला से पैसे लेकर रफूचक्कर हुआ वर्दीधारी

बिलासपुर। रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में महिला से एक खाकी वर्दी धारी ने छुट्टे लेने के नाम पर दिन भर की कमाई चिल्हर दो सौ रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया. घटना के बाद खाकी वर्दी धारी को महिला इधर-उधर ढूंढने भटकती रही. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर आरोपी खाकी वर्दी धारी की शारीरिक भाषा संदिग्ध लगी. आरोपी पुलिस कर्मी है या कोई और जांच में ही सामने आ पाएगा. फिलहाल, मामले की शिकायत रतनपुर थाने में नहीं की गई है. लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल, भैंसों जेवरा निवासी महिला रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ही आसरा लेकर अपनी आजीविका चला रही है. मंगलवार की शाम सवा पांच बजे अन्य भिक्षुओं के साथ वीआईपी निकासी गेट की ओर बैठी हुई थी. इसी दौरान खाकी वर्दी में एक आदमी आया और दो सौ रुपये के खुल्ले की मांग की. उसने पांच सौ रुपये होने की बात कहकर उसका चिल्हर कराके दो सौ रुपये लौटाने की बात कही. महिला उसे अपने पास जमा दिन भर की कमाई के चिल्हर दो सौ रुपये दे दिए. खाकी वर्दी धारी चिल्हर दो सौ रुपये लेकर चला गया.

See also  यहां वारदात से पहले पहुंची पुलिस, लूट जाता व्यापारी अगर वक्त पर नहीं पहुंचती पुलिस, 7 आरोपी गिरफ्तार

इधर महिला अब अपने दो सौ रुपए के लिए खाकी वर्दी धारी व्यक्ति की राह देखती रही. काफी देर बाद भी उसके नहीं लौटने पर उसे तलाशने इधर-उधर भटकने लगी. काफी देर बाद थक हार कर महामाया मंदिर परिसर स्थित ट्रस्ट कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाला गया तो वीडियो में एक खाकी वर्दी धारी अधेड़ की शिनाख्त की गई. वीडियो में आरोपी खाकी वर्दी धारी की शारीरिक भाषा असामान्य दिखाई दे रही है.

Related Articles

Leave a Reply