छत्तीसगढ़

एक साथ चार बच्चों की मां बनी महिला : हॉस्पिटल में तीन लड़कियों के साथ एक लड़के को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें तीन लड़की और 1 लड़का है। निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलवरी हुई। प्रसूता नगरी ब्लॉक के कौहाबाहरा की रहने वाली है। डॉक्टर्स ने कहा कि, मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

बताया जा रहा है कि, पहला बच्चा 1 किलो 500 ग्राम, दूसरा बच्चा 1 किलो 300 ग्राम, तीसरा बच्चा 1 किलो 100 ग्राम और चौथा बच्चा 900 ग्राम का है। धमतरी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। 

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

पिछले साल भी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया था जन्म 

उल्लेखनीय है कि, 27 जुलाई 2024 को जगदलपुर के निजी नर्सिंग होम में एक महिला ने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया था। इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। प्रसूता सुकमा जिले के जैमर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव हमीरगढ़ की निवासी है। उसने एक साथ चार स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया था। जगदलपुर के बंसल नर्सिंग होम के डाक्टर्स ने चारों बच्चों और उनकी मां का खास ख्याल रखा।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

चार बच्चों के एक साथ जन्म का जिले में पहला मामला

बताया जा रहा है कि, चार बच्चों को जन्म देने वाली महिला के पति का नाम हिरमा कवासी है और वे अपने गांव के सरपंच थे। लोगों का कहना है कि, सुकमा जिले में यह चार बच्चों के एक साथ जन्म का पहला मामला था। हालांकि इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले सुकमा जिले में सामने आ चुके हैं, लेकिन चार बच्चों के एक साथ जन्म का यह पहला मामला था। एक साथ दो बेटे और दो बेटिंयों के जन्म से कवासी परिवार में खुशी का माहौल है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply