छत्तीसगढ़

रेलवे ने ट्रेन हादसे के घायलों को तत्काल राहत के तौर पर दी 50,000 की अनुग्रह राशि, रेल मंत्री ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश

बिलासपुर। जिले के गटौरा स्टेशन के पास लाल खदान क्षेत्र में आज कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अब तक 8 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 से 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। घायलों को तत्काल राहत के तौर पर ₹50,000 की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है। इस राहत राशि का वितरण रेलवे अधिकारियों और दक्षिण पूर्व मध्य रेल की विशेष टीम द्वारा विभिन्न अस्पतालों में जाकर किया गया।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

रेल मंत्री ने ली घटना की जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हादसे के हर पीड़ित तक तुरंत मदद पहुँचना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

घायलों का इलाज जारी

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की। सभी घायलों को रेलवे अस्पताल, सिम्स और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे प्रवक्ता विपुल कुमार (CPRO) ने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज रेलवे अस्पताल, सिम्स मेडिकल कॉलेज और अपोलो अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों की टीमें लगातार इलाज में जुटी हैं और वरिष्ठ अधिकारी घायलों की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

रेलवे ने की मुआवजे की घोषणा

रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख, और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, घायल यात्रियों को दी गई ₹50,000 की तत्काल सहायता राशि एक अलग आपात राहत कदम के रूप में प्रदान की गई है, ताकि उन्हें प्रारंभिक आर्थिक मदद मिल सके।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply