छत्तीसगढ़

शादी के कुछ ही दिन बाद पति बना कातिल, पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रिंस सिंह है, जिसकी हाल ही में शादी हुई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी की पत्नी को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

कबीर नगर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply