छत्तीसगढ़

किसान से दिनदहाड़े 1 लाख की लूट, मोमोज की चटनी फेंककर लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में दिन दहाड़े किसान से 1 लाख रुपए की लूट हुई है. आरोपियों ने किसान पर मोमोज की तीखी चटनी फेंककर लूट को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

घटना नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 11 की है, जहां पीड़ित 70 वर्षीय किसान मोहन सिंह मरावी बैंक से पैसा निकालकर अपने घर जा रहा था. घर के भीतर जैसे ही किसान पैसे रखने पहुंचा, उस पर लुटेरों ने मोमोज की तीखी चटनी फेंक दी. किसान के असहज होते ही लुटेरे नगदी छिनकर फरार हो गए.

लोगों में दहशत पैदा करने वाले इस वारदात की जानकारी मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. वाड्रफनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है.

See also  पूर्व सीएम बघेल के घर पर छापेमारी के बाद ED की गाड़ी पर हमला, कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल समेत 15 से अधिक के खिलाफ FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply