छत्तीसगढ़

गड़ा धन दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ के व्यापारी से ठगीः जंगल में बुलाकर लूटे 17 लाख, चारों आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। जिले के हरसूद में हुई 17 लाख 50 हजार रुपए लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पहले छत्तीसगढ़ रायपुर के कुछ लोगों को गड़ा धन सोना मिलने का लालच देकर को सोने के टुकड़े दिए। फिर 50 लाख का सोना 20 लाख में देने पर बात तय हुई। जब ये लोग 18 लाख रुपए नगद लेकर पहुंचे तो आरोपियों के साथियों ने रुपए छीन लिए।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

खंडवा SP मनोज कुमार राय ने बताया कि, करीब 18 लाख रुपए की लूट का मामला था। आरोपियों ने रायपुर छत्तीसगढ़ के कुछ लोगों को गड़ा हुआ धन सोना होने की बात कहकर झांसे में लिया। यकीन दिलाने सोने के टुकड़े भी दिए और कहा कि हमारे पास 50 लाख का सोना है जिससे हम 20 लाख रुपए में दें देंगे।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

14 लाख रुपए नकद बरामद

जब ये लोग पैसा लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने इन्हें जंगल में बुलाया और एक टेरी में कुछ सिक्के दिखाए और कहा आप पैसे दो। जैसे आरोपियों ने पैसा हाथ में लिया पीछे से इनके साथियों ने तलवार, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे सोना लेने आए लोग जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14 लाख रुपए केस और मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply