छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

Janjgir Champa :प्राणघातक हमला करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। दिनांक 07.01.2022 को प्रार्थी मोती महतो के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अपने साथी द्वारा रेत घाट नवापारा के भंडारण स्थल के कमरा में बातचीत कर बैठे थे तभी आरोपी राकेश यादव एवम उसके अन्य साथियों के साथ आए और हाथ में डंडा और राड रखे थे और बोले की तुम लोगो पूर्व में बताया गया है कि रेत का काम करना है तो एक लाख देना पड़ेगा अभी के अभी दो हम लोग बार बार मांगने नही आयेंगे बोल कर एक राय होकर मारपीट और तोड़फोड़ करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट पहुंचाए और पचास हजार रुपय को ले गए है ।

रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 04/22 धारा 307,147, 148, 149,386, 458,427 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था पूर्व में प्रकरण के चार आरोपी गोविंदा यादव,उत्तम यादव, उमेश यादव,अजय यादव निवासी नवापारा को गिरफ्तार कर रिमाड पर भेजा गया है प्रकरण के आरोपी राकेश यादव, निवासी केवा फरार थे जिसका लगातार पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी।

See also  बिजली-पानी बंद करने के बाद भी सूर्या माल में चल रहा था स्पा सेंटर, रेड में मिली युवतियां से भराया बाउंड ओवर

आरोपी राकेश यादव उम्र 35 साल निवासी केवा को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 24.09.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply