छत्तीसगढ़

टोकन नहीं मिलने से किसान का फूटा गुस्सा: परिवार सहित धरने पर बैठा, धान लोड वाहनों की लंबी कतारे

तिल्दा नेवरा। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा के धान खरीदी केंद्र छतौद में कृषक परिवार सहित धरने पर बैठा गए हैं। कृषक रघुनंदन वर्मा धान का टोकन नहीं कटने के कारण मंगलवार को अपने परिवार सहित खरीदी केंद्र के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए है।

कृषक ने बताया कि, उनका 63 क्विंटल धान का टोकन नहीं कट पाया है। वे इसकी शिकायत लगातार कर चुके है, लेकिन किसी तरह का कोई हल नहीं निकल पाया है। उन्होंने बताया कि, धरने में बैठने की जानकारी भी उनके द्वारा पूर्व में ही तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय सहित थाने में भी दी जा चुकी है। इसी से नाराज होकर मंगलवार की सुबह से किसान अपने पुत्र अमित वर्मा सहित अपने परिवार के साथ खरीदी केंद्र के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए हैं।

See also  बलरामपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीन जेल भेजे गए

वहीं सहकारी समिति के अंतर्गत कुछ गांवों के किसान जिनका टोकन कट चुका है और वे अपने धान को बेचने उपार्जन केंद्र पहुंचे हैं, लेकिन मेन गेट में धरने में बैठने के कारण धान के गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई है। इस मुद्दे पर हमने उपार्जन केंद्र से ही नोडल अधिकारी लक्ष्मी बल्लेवार को इसकी जानकारी दी।

नोडल अधिकारी ने बताया कि, इसी तरह से कुछ अन्य किसानों की भी समस्या इस धान खरीदी केंद्र पर हैं जहां पर उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत करा दी है। साथ ही खाद्य विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि, जल्द ही इसका निराकरण कर लिया जाएगा। जब उनसे कहा गया कि, 29 जनवरी धान खरीदी का आखरी दिन है, तब उन्होंने बताया कि आज संभवतः इसका हल निकाल लिया जाएगा।

See also  तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत

इधर, किसान के द्वारा धान खरीदी केंद्र के सामने धरने पर बैठने से हड़कंप मच गया है। सुबह किसान के समर्थन में युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर भी खरीदी केंद्र पहुंचकर किसान के समर्थन में धरने पर बैठे। वहीं किसान द्वारा धान खरीदी केंद्र में धरने पर बैठने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है।

Related Articles

Leave a Reply