छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में ह्यूमन ट्रैफिकिंग: बच्ची को काम दिलाने के बहाने एमपी ले जाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया

रायगढ़। मानव तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश तक फैले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 

नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले गए 
पीड़िता ने 11 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, पारिवारिक तनाव के चलते वह 26 नवंबर 2025 को घर से बाहर थी। इसी दौरान उसकी परिचित लड़की उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर रायगढ़ ले गई। वहां पहले से सक्रिय गिरोह के सदस्यों के संपर्क में लाया गया, जिन्होंने उसे काम दिलाने के नाम पर मध्यप्रदेश के सागर ले गए।

See also  वेदांता प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

डेढ़ लाख में कर दिया सौदा
सागर जिले के एक गांव में आरोपी सुनील से करीब डेढ़ लाख रुपये में नाबालिग का सौदा किया। इसके बाद मंदिर में जबरन शादी कराई गई। शादी के बाद आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। मौका मिलते ही पीड़िता ट्रेन से भागकर वापस रायगढ़ पहुंची। 

Human trafficking Gang

देह व्यापार में धकेली गई पीड़िता
रायगढ़ लौटने के बाद भी पीड़िता सुरक्षित नहीं थी। उसके पिताजी के डर के कारण घर नहीं गई, गिरोह की महिला बिन्दिया ने पीड़िता को अपने पास रखकर देह व्यापार में धकेल दिया और ग्राहकों के पास भेजकर पैसे वसूलने लगी।

नेटवर्क का खुलासा
एक बालिका को हिरासत में लिया गया, उसके बयान के आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, इसके बाद मुख्य खरीददार को पकड़ने के लिए टीम मध्यप्रदेश भेजी गई।

See also  लॉ की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे से लटकारी मिली लाश, शादी का दबाव वजह ?

मध्यप्रदेश से खरीददार गिरफ्तार
छतरपुर जिले में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुनील दीक्षित को गिरफ्तार किया, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई 
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया, जिसमें बालिका के आवेदन पर अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2), 143, 96, 98, 99, 64, 3(5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया। 

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से अपील है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

See also  व्यापारी ने पत्नी और बच्चों के साथ खाया जहर, मौके से 3 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

गिरफ्तार आरोपी
1. सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची पति मोह. वकील उम्र 45 वर्ष, सा. बीड़पारा रायगढ़ (छ.ग.)
2. बिंदिया रात्रे पिता स्व. रामलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष, सा. इंदिरा नगर भोला गली रायगढ़ (छ.ग.)3.  मोह. दानिश उर्फ चीकू पिता मोह. वकील उम्र 20 वर्ष, सा. बीड़पारा रायगढ़ (छ.ग.)
4. सुनील दिक्षित पिता बाबूलाल दिक्षित उम्र 37 साल निवासी बिलवार थाना गुजगंज जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश)
5. विधि से संघर्षरत बालिका

Related Articles

Leave a Reply