छत्तीसगढ़

6 नाबालिग बच्चों से भरी कार हुई दुर्घटनाग्रस्त : जा रहे थे बारसूर घूमने, पुल से टकराकर कार पलटी 1 की मौत 2 गंभीर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसूर मार्ग में एक सड़क हादसे में नाबालिक बच्चे से भरी कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार 1 बच्चे की मौत हो गई, 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और 3 बच्चों को सामान्य चोटें आईं हैं।

दरअसल, सभी बच्चे आपस मे दोस्त हैं। रेनाल्ड कंपनी की क्युड कार क्रमांक सीजी18 एन3295 पर बच्चे सवार होकर बारसूर की तरफ घूमने जा रहे थे। तभी रास्ते मे कार पुल किनारे डिवाडर से टकराकर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीणों ने घायलों को और मृत बच्चे को गीदम अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 बच्चे सीरियस है, जिन्हें इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत चुनाव!, जानिए क्या है बड़ा अपडेट…

टीआई ने दी मामले की जानकारी 

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि, सभी बच्चे गीदम निवासी हैं, घटना के बाद परिजन गीदम अस्पताल पहुंच गये हैं। वही एक बच्चे की मौत के बाद से माहौल गमगीन हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply