छत्तीसगढ़

प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। अगले 5 दिनों तक कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

वहीं आज 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को पेंड्रा, बलरामपुर, सरगुजा में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

वेस्टर्न डिस्टरवेंस के चलते मौसम में हो रहा बदलाव 

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरवेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 5 दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ऐसी स्थिति रहेगी। आज बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को 42 डिग्री टेंमप्रेचर के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। 

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

बस्तर संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी 

वहीं मौसम विभाग ने बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। देर शाम तक राजधानी के मौसम में भी परिवर्तन हो सकता है। 

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply