छत्तीसगढ़

भाई के सामने युवक ने छात्रा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े वारदात से दहशत में लोग

गौरेला पेंड्रा मरवाही. जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े एक युवक ने कॉलेज छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतिका रंजना यादव गौरेला झारखंड की रहने वाली है. मृतिका की बहन ने बताया कि लेन-देन को लेकर आरोपी दुर्गेश और बहन दोनों बातचीत कर रहे थे. इस दौरान विवाद के बाद दुर्गेश ने रंजना पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

घटना के वक्त युवती का भाई मौजूद था, लेकिन उन्होंने अपनी बहन को बचाने की कोशिश नहीं की और मौके से वह भाग गया. आरोपी दुर्गेश मरवाही का बताया जा रहा है. उसने करीब 15 बार युवती को चाकू से मारा है.

Related Articles

Leave a Reply