छत्तीसगढ़

बेटे ने बेरहमी से माँ को उतारा मौत के घाट , फिर लाश के पास बैठ कर गाने लगा गाना

जशपुर।  कुनकुरी थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक खौफनाक वारदात घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दरअसल कुनकुरी के रेस्ट हाउस के सामने स्थित बेदरभद्रा बस्ती में रहने वाले जीत राम यादव ने अपनी ही मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने इतने वार किए कि मां का शव कई टुकड़ों में बंट गया। इस अमानवीय घटना को अंजाम देने के बाद जीत राम शव के पास बैठकर गाना गाने लगा। 

See also  दोस्ती-अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग : तकनीकी जांच में खुद को पीड़िता बताने वाली ही निकली मास्टरमाइंड

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी लाश के पास हथियार लेकर बैठा था और किसी को पास आते देख कुल्हाड़ी लहराने लगता। इस वजह से लोग उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कुल्हाड़ी जब्त कर ली।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जीत राम कुछ समय पहले तक केरल में मजदूरी करता था। वहीं उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आया और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। दो दिन पहले ही परिजन उसे इलाज के लिए घर लेकर आए थे।

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी सामने आने पर साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply