छत्तीसगढ़रायपुर

बस में 50 साल की महिला से रेप:रायपुर में ड्राइवर ने नशीली फ्रूटी पिलाई; फिर बेहोश होने के बाद किया दुष्कर्म

रायपुर में 50 साल की महिला से रेप किया गया। बस के ड्राइवर ने ही फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिलाया। जब वह बेसुध हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित बस स्टैंड का है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता महासमुंद जिले के सरायपाली की रहने वाली है। बुधवार को पति के साथ विवाद होने के बाद वह घर छोड़कर निकल गई थी। दो-तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास रह रही थी। इस दौरान बस के ड्राइवर सोनी लाल झरिया की महिला पर नजर पड़ी। उसने मदद के बहाने से बातचीत शुरू कर दी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

ड्राइवर ने महिला को खिलाया खाना

इन बातचीत में महिला ने अपने घर में हुए विवाद की जानकारी दी। आरोपी सोनी लाल ने महिला की मजबूरी को समझ लिया और उसकी उसकी नीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को दिनभर महिला के साथ इधर-उधर घूमता रहा। उसने महिला को नाश्ता-खाना भी खिलाया। इसके बाद आरोपी दिन ढलने का इंतजार करने लगा।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, फिर रेप

शुक्रवार रात 11 बजे के करीब आरोपी ड्राइवर ने महिला को बातचीत के बहाने बस के अंदर बुलाया। इस दौरान उसने महिला को फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने बस के अंदर ही उसका रेप किया। रेप की घटना के बाद जब महिला को होश आया तो आरोपी ने उसे ये बात किसी को बताने से मना की। हालांकि महिला ने आसपास मौजूद लोगों को पूरी घटना बताई।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इस मामले में पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि मामले में एक आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बयान में वारदात में एक ही आरोपी के शामिल होने बात कही है। पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply