कोरबाछत्तीसगढ़

उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी, बह गई तीन युवकों से भरी स्कॉर्पियो

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में दादर नाला इन दिनों उफान पर है। तेज बारिश के बाद नाले में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। इसी बीच नाला पार करने की कोशिश कर रही तीन युवकों से भरी स्कॉर्पियो पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया। 

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में तीन युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें नाला पार करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वाहन सवार नाला पार करने लगे। जैसे ही स्कॉर्पियो तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, पानी के दबाव में वाहन अपना संतुलन खो बैठा और बहने लगा।

घटना के बाद नाले के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। करीब आधे घंटे तक स्कॉर्पियो पानी में बहती और तैरती रही। इस दौरान वाहन सवार तीनों युवक गाड़ी पर ही नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

See also  तेज रफ्तार सूमो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 की मौत, एक ही परिवार के 3 लोग घायल

घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो को तेज बहाव के बीच बहते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply