छत्तीसगढ़

रीना गिरी की लाश झारखंड में मिली : इसी महिला की गुमशुदगी की जांच पर मचा था बलरामपुर में बवाल, हत्या की आशंका

बलरामपुर। जिस महिला की गुमशुदगी की शिकायत के बाद बलरामपुर में बवाल मचा था, उसी महिला की लाश मिली है। लाश झारखण्ड के गढ़वा थाना क्षेत्र में कोयल नदी के किनारे मिली है। रीना गिरी नाम की उक्त महिला 29 सितंबर से अपने ससुराल संतोषी नगर से गायब हुई थी। महिला के सिर पर चोटों के निशान और दोनो हाथ पीछे की ओर बंधे मिले हैं।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

उल्लेखनीय है कि, इसी महिला रीना गिरी के ससुराल से लापता होने की शिकायत उसके भाई और परिजनों ने बलरामपुर थाने में की थी। भाई और परिजनों ने पति और ससुराल वालों की हाथ रीना की गुशुदगी में होने का अंदेशा जताया था। इसी सिलसिले में पूछताछ करने के लिए उसके पति गुरुचरण मंडल को थाने बुलाया गया था, जहां बाथरूम में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली थी। गुरुचरण की लाश मिलने के बाद परिजनों और संतोषी नगर गांव के लोगों ने दो दिन तक जमकर बवाल काटा था।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

सिर पर चोट के निशान, दोनो हाथ पीछे बंधे मिले

अब झारखंड में उक्त गुमशुदा महिला रीना गिरी की लाश मिल गई है। मृतका रीना गिरी के सिर पर थे चोट के निशान मिले हैं। साथ ही उसके दोनों हाथ पीछे बंधे मिले हैं। मृतका रीना के भाई ने शव की शिनाख्ति कर ली है। अब मृतका रीना गिरी के भाई ने न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के परिजन उसके पति गुरुचरण मंडल के परिजनों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply