छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आधी रात टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, करीब 25 लाख का सामान जलकर खाक

जांजगीर चांपा। जिले के चांपा शहर में देर रात एक टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना वार्ड क्रमांक 4, बड़े मठ मंदिर के पीछे स्थित एक गोदाम में करीब रात 12:30 बजे हुई।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सबसे पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे में लगभग 25 लाख रुपये के सामान के जलकर राख होने की बात सामने आई है, जिसमें नए परदे, कुर्सियां, सोफा, डिनर सेट, प्लेट, लाइटिंग सामग्री और सजावटी कॉस्मेटिक आइटम शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार प्रशांत पटेल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही Champa Police और दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य संभाला। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply