छत्तीसगढ़

कश्मीर में आतंकी गोलीबारी : रायपुर के समता कालोनी का कारोबारी भी घायल, पत्नी-बच्चों के साथ गए थे छुट्टियां मनाने

रायपुर। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पहलगांव में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में रायपुर के कारोबारी को भी गोली लगी है। कारोबारी दिनेश मिरानिया पत्नी, बच्चों के साथ जम्मू- कश्मीर घूमने गए थे। दिनेश मिरानिया रायपुर के समता कॉलोनी के निवासी हैं। 

उल्लेखनीय है कि, आंतकी गोलीबारी में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं 1 व्यक्ति की मौत की खबर है। घायलों में एक रायपुर निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। इलाके में नाकेबंदी कर सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने मौके पर जाने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर पहलगाम के लिए रवाना हो गए हैं।  

See also  छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, हाईकोर्ट ने VSK ऐप पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक

अधिकारियों ने बताया, बैसरन इलाके में राजस्थान के पर्यटकों का दल घूमने आया था। इसी बीच आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। समाचार एजेंसी PTI को एक महिला ने फोन कर बताया कि हमले में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। उसके पिता को भी गोली मार दी गई है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात कर जानकारी ली है।

See also  सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, परिजनों की शिकायत पर महीने भर बाद सामने आया मामला, जांच में सामने आई यह बात

Related Articles

Leave a Reply