छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 25% बढ़ेगा यात्री किराया, CM भूपेश बघेल ने दी सहमति, कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलना बाकी

रायपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बसों का किराया बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है. जबकि आने वाले दिनों में होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी भी मिलेगी.

इसे भी पढ़े…. पिकनिक मनाने गया राजस्व विभाग का कर्मचारी डैम में डूबा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बता दें कि छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ और बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों का हवाला देकर 40 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की थी. इस दौरान बस ऑपरेटर्स ने सीएम को दलील दी थी कि लॉकडाउन के दौरान बसें लगभग साल भर से ज्यादा बंद रहीं, जिससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ा है. इसके अलावा लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है, जिससे बसों के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

इसे भी पढ़े…. जिम ट्रेनर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- गर्लफ्रेंड को अंतिम संस्कार में न आने देना

सीएम की सहमति के बाद अब रायपुर से जगदलपुर के लिए 305 के बजाए 380 रुपये चुकाने होंगे. छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ और बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने 40 फीसदी किराया बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री से की थी, लेकिन बातचीत के बाद यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की सहमति दी गयी है. इस दौरान प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और नगर निगम के सभापति प्रमोद दूबे समेत छत्तीसगढ़ यातायात संघ के अध्यक्ष अनवर अली और सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply