छत्तीसगढ़

सक्ती : साले ने जीजा को डंडे-बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला, ससुराल में पत्नी से आया था मिलने,विवाद के बाद साले ने ले ली जान

सक्ती : जिले में ससुराल आए व्यक्ति की उसके साले ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी डंडे और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बहन के साथ आए दिन उसका जीजा झगड़ा करता था, इसी बात को लेकर हुए विवाद में साले और उसके दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैl

यह मामला डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसवानी गांव का है। जानकारी के अनुसार, मृतक अशोक चंद्रा जैजैपुर थाना क्षेत्र के नंदेली गांव का रहने वाला था। अशोक आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। जिससे तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। शनिवार की दोपहर अशोक अपने घर से फरसवानी गांव जाने के लिए निकला था।

ससुराल में पत्नी के सा​थ हुआ विवाद

See also  क्रोकोडायल पार्क:ठंड में धूप सेंकने पानी से बाहर निकले मगरमच्छ, 18 दिन में आए 12600 पर्यटक

शाम 6 बजे वह गांव पहुंचा। वहां अशोक अपने रिश्तेदार के घर रुका। उसके बाद लगभग 7 बजे अशोक अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। लेकिन वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान यह झगड़ा बढ़ गया और अशोक का साला रामेश्वर चंद्रा (36 वर्ष) बीच-बचाव करने आया।

विवाद बढ़ने पर साले और उसके दोस्त ने जीजा को बेल्ट और डंडे से पीटा

इसी बीच परिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद गुस्से में आकर अशोक के साले रामेश्वर और उसके दोस्त शीला राम कहरा (31 वर्ष) ने उसपर बेल्ट और डंडे से हमला कर दिया। हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

See also  जेल प्रहरी ने पत्नी को पीट- पिटकर हत्या कर दी, बचने के लिए शव को फंदे पर लटकाया, परिजनों ने कहा- जेल प्रहरी चरित्रहीन है

दोनों आरोपी गिरफ्तार

सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के साले और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply