छत्तीसगढ़

रसूखदारों की काली करतूत: भिलाई में नौकरी लगाने का झांसा देकर छह साल तक नाबालिग से अनाचार

भिलाई। नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से अलग-अलग समय में अनाचार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य चार आरोपी अब भी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि वर्ष अप्रैल 2018 से 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता से 6 आरोपियों ने गैंगरेप किया।

पुलिस ने शुक्रवार की रात को होटल सागर इंटरनेशनल के मैनेजर विजय स्वाईं और जोन 1 खुर्सीपार निवासी अनिल चौधरी को गिरफ्तार किया है। वहीं संजय, बीएन, राजू, नतीन घटना की जानकारी के बाद से फरार हैं। उनके बारे में पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम बनाई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस के पास पीड़िता अपनी मां के साथ 30 जनवरी को पहुंची थी, जहां महिला पुलिस थाने में घटना की जानकारी लिखित में दी गई। आरोपियों को पीड़िता नाबालिग होने की जानकारी लगने के बाद भी उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता को धमकी देकर लगातार आरोपियों ने आठ साल से अनाचार करते रहे।

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

इस दौरान पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित रही। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच अत्यंत संवेदनशीलता के साथ विधि अनुसार की जा रही है। पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त कार्रवाई हो पाए। मामले में विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मामले में सांसद विजय बघेल के निज सहायक का नाम घटना में सामने आने की चर्चा है। इसे लेकर सांसद विजय बघेल ने कहा कि आरोपी मेरा निज सहायक नहीं है, मेरे सिर्फ दो सहायक हैं, एक दिल्ली और दूसरा जिले में है।

See also  डबल मर्डर से सनसनी: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, गैंगरेप में बीएन, राजू, संजय, नतीन शहर के बड़े लोग हैं। गैंगरेप को लेकर शनिवार को पूरे दिन शहर में चर्चा रही। इसमें कुछ आरोपी पीडब्ल्यूडी में कोई ठेकेदार तो कोई नौकरी करता है। पीड़िता इसके चंगुल में फंसने का बड़ा कारण पुलिस तलाश रही है। आठ साल से पीड़िता के साथ अनाचार कर उसे लगातार धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस ने इस पूरे मामले का अब तक खुलासा नहीं किया है।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply