छत्तीसगढ़

नगर सेना में निकली बंपर नौकरियां, इच्छुक हैं तो जल्द कर लें अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. छत्तीसगढ़ में नगर सेना विभाग में बंपर नौकरियां निकली हैं. इसके लिए अगले महीने परीक्षा भी होगी. आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी डिटेल…  

नगर सेना विभाग में खाली पड़े 2215 पदों पर भर्तियां हो रही हैं. विभाग ने इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूरी डिटेल जानकारी जारी कर दी है. विभाग के मुताबिक महिला नगर सैनिक (छात्रावास ड्यूटी) के 1715 पदों और नगर सैनिक (जनरल ड्यूटी) के 500 पदों पर भर्ती हो रही है. इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

ऐसे करें आवेदन

अगर आप इस नौकरी के इच्छुक हैं तो आप इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं. यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन करना जरूरी है. ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. 

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply