छत्तीसगढ़

हवा भरने वाला टैंक फटा; 23 वर्षीय युवक की मौत, तेज धमाके से दहला इलाका, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

सक्ति। चंद्रपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां हवा भरने वाला टैंक फटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जुनैद खान, पिता फिरोज खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4 मंडी पारा चंद्रपुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना आज दोपहर करीब 3 बजे की है। टैंक में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

See also  CG Crime: 3 अक्टूबर को मिली लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर मृतक की रस्सी से गला घोंटकर की थी हत्या

Related Articles

Leave a Reply