देश

बोल बम की गूंज, हाइटेंशन तार से टकराया DJ, 15 सेकंड तक चिपके रहे कांवड़िये, 9 की मौत

हाजीपुर

बिहार के हाजीपुर में रविवार देर रात बड़ा हादसा हुआ. यहां हाईटेंशन तार की चपेट में ट्रॉली में लगा डीजे आ गया. इससे ट्रॉली सवार नौ लोगों की करंट लगने से मौत हो गई. दो कांवड़िए करंट लगने के कारण बुरी तरह झुलस गए. घटना जंदाहा रोड औद्योगिक थाना क्षेत्र के बाबा चुहरमल इलाके की है. जैसे ही यह घटना हुई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के वक्त क्या हुआ था?

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी शिवम ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ सुल्तानपुर से डीजे ट्रॉली पर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहा था. पहलेजा घाट से जल लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सोमवार को सुबह जलाभिषेक करना था. सभी के सभी कांवड़िये डीजे की धुन पर नाच-गा रहे थे. तभी अचानक से बाबा चौहरमल स्थान के निकट हाईटेंशन तार की चपेट में ट्रॉला और उसमें लगा डीजे आ गया. ट्रॉले पर तब कई कांवड़िये मौजूद थे. जैसे ही करंट दौड़ा तो कांवड़िये उसकी चपेट में आ गए. वहां चीख पुकार मच गई.

See also  टूटा हैंगिंग ब्रिज, नदी में गिर गए पुल पर सवार 30 बच्चे, तीन साल पहले ही हुआ था तैयार

15 सेकंड में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- हमने देखा कि 9 कांवड़िये तो झुलस कर मर चुके थे. बाकी दो कांवड़िये बुरी तरह झुलसे हुए थे. उनमें अभी जान बाकी थी. लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. फौरन उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. वहां घायलों का इलाज चल रहा है. हादसा महज 15 सेकंड के अंदर हो गया. किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला. जो करंट लगकर मर गए थे, उनकी बॉडी ट्रॉले में बुरी तरह चिपकी हुई थीं. जैसे ही घटना की जानकारी मिली, सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश समेत कई पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनस्थल पर पहुंचे. सभी शवों को पुलिस वालों ने ट्रॉले से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

किनकी हुई मौत, कौन हुआ घायल?

See also  हैवी मशीनों से रातभर चली ड्रिल, 41 जिंदगियों के और करीब पहुंचीं रेस्क्यू टीमें, अगले 40 घंटे अहम

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के DM यशपाल मीणा सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. सभी मृतक सुल्तानपुर एवं हाजीपुर के बरई टोला जढुआ के रहने वाले थे. मृतकों में 18 वर्षीय रवि कुमार, 29 वर्षीय नवीन कुमार, 24 वर्षीय राजा कुमार, आमोद पासवान, 14 वर्षीय चन्दन कुमार, 18 वर्षीय आशीष कुमार, 18 वर्षीय सुमन कुमार उर्फ कल्लू, 18 वर्षीय आशिक कुमार और 26 वर्षीय नौमी कुमार शामिल हैं. घायलों में 18 वर्षीय साजन कुमार और 17 वर्षीय राजीव कुमार हैं. उनका सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है.

मृतकों के परिजनों को मुआवजा

सभी मृतकों के परिजनों को SDO राम बाबू बैठा ने बिजली विभाग की तरफ से 4-4 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया है. उन्होंने घटना पर दुख भी जताया. कहा- हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं. घायलों का बेहतर इलाज करवाया जाएगा.

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सौजन्य मुलाकात की

चिराग पासवान ने जताया शोक

इसी के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. कहा कि इस दुखद घटना में पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी. हम महसूस कर सकते हैं कि पीड़ित परिवार इस समय कैसा महसूस कर रहे होंगे. भगवान सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे.

Related Articles

Leave a Reply