कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत, 3 गंभीर: बकरा भात कार्यक्रम से लौट रहे थे, आंधी-बारिश के बाद मेढ़ में गिरी बिजली

कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 3 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा सभी बकरा भात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लौटते वक्त यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली मेढ़ में गिरी।

बांगो थाना क्षेत्र के कोसगाई ग्राम की घटना है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। तूफान और बिजली चमकने के दौरान सभी लोग गाड़ियों की तरफ भाग रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी फूल सिंह यादव के मुताबिक, सोनगुड़ा के यादव परिवार ने कोसगाई ग्राम में बकरा भात कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान 50-60 लोग शामिल होने पहुंचे थे। घटना के समय 6 लोग थे।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी
घटना के बाद बिलखते परिजन

मामले की जांच में जुटी में पुलिस

मृतकों की पहचान शिव कुमार (27) और नंद लाल यादव (35) के रूप में हुई है। शिव कुमार कोरिया घाट अजगरबहार का निवासी था, जबकि नंद लाल सोनगुड़ा में रहता था।

कोरबा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply