छत्तीसगढ़

मुंगेली में बोलेरो पलटने से हुआ बड़ा हादसा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

मुंगेली। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुए गड्‌ढे और रोड से निकले छड़ के कारण टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज बिलासपुर सिम्स में चल रहा. घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही.

यह घटना किरना सरगांव के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही बोलेरे रोड के निकले छड़ से सामने की टायर फट गई. इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. बोलेरे में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें से 3 की मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है.

See also  सुकमा में 16 नक्सलियों का सरेंडर, केरलपेंडा गांव हुआ नक्सल मुक्त

Related Articles

Leave a Reply