छत्तीसगढ़

गोपनीय सैनिक की हत्या का नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी

बीजापुर

जिले में माओवादियों ने गोपनीय सैनिक की हत्या की है। हत्या की वारदात के करीब सप्ताहभर बाद माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर जिम्मेदारी ली है, हत्या कर गोपनीय सैनिक के शव को उसके घर में ही रस्सी से लटका दिया था। माओवादियों ने गोपनीय सैनिक पर कई आरोप लगाते हुए उसे सजा देने की बात कही है। इसलिए माओवाद संगठन ने उसे मौत की सजा देने का निर्णय लिया। फिर 11 अगस्त की रात में घर में घुसकर हत्या कर दी। नक्सली मोहन ने कहा कि माओवादी जनमूलन के नाम पर सरकार करोड़ों रुपए हड़प रही है। गोपनीय सैनिक और खुफिया तंत्र को मजबूत कर हम पर हमला करवा रही है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

महज सप्ताहभर पहले गोपनीय सैनिक लक्ष्मण की लाश उसके घर में रस्सी से लटकती हुई मिली थी। आसपास के लोग सुबह जब लक्ष्मण के घर पहुंचे तब उन्होंने लाश को देखा था और इसकी जानकारी सिटी कोतवाली में दी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। हालांकि प्रारंभिक जांच में लक्ष्मण के रिश्तेदारों पर शक किया जा रहा था कि उन्होंने हत्या की है। अब माओवादियों ने प्रेस नोट जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ले ली है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन ने प्रेस नोट जारी किया है। नक्सली मोहन ने कहा कि, कोरचोली गांव का गोपनीय सैनिक लक्ष्मण पोटाम गोपनीय सैनिक में भर्ती होकर लोगों को परेशान कर रहा था। हाट-बाजार में दुकानदारों, ग्रामीणों को पकड़कर सामान लूटता था। झूठे केस में कई को नक्सली बताकर गिरफ्तार करवाया। साथ ही गांव-गांव जाकर महिलाओं को परेशान भी करता था।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply