जांजगीर चांपा

पीएम को पोस्टकार्ड भेजकर मांगेगे अडानी से जुड़े तीन सवालों का जवाब-प्रिंस

जांजगीर-चांपा।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में पोस्टकार्ड अभियान प्रारंभ कर रही है, इसी तारत्म्य में आज जिला मुख्यालय जांजगीर के सर्किट हाऊस में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने प्रेस वार्ता की। श्री शर्मा ने बताया कि इस अभियान में जिले के विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस पोस्टकार्ड अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे और युवा कांग्रेस द्वारा 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश में आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है इसका एक उदाहरण हमारे नेता राहुल गांधी जब भी संसद में अडानी को लेकर सवाल पूछते थे तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता था और उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था अब एक झूठे मामले में फंसा कर राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। आज प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में जय भारत, जय सत्याग्रह की शुरूआत की गई है। इसी कड़ी में युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाकर प्रधान मंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के रिश्तों को लेकर तीन सवाल पूछे जायेंगे जिसमें गौतम अडानी ने अब तक बीजेपी को चुनावी फंड में कितना करोड़ दिया? प्रधान मंत्री आपके अधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को विदेशो में कितने ठेके मिले? तीसरे सवाल में कहा गया है कि वह सूत्र बताये जिनकी बदौलत आपका प्रिय अडानी दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षो में विश्व का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति कैसे बना। इन सवालों के साथ युथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता युवाओं व आम लोगों के पास जायेंगे। यह अभियान 25 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा। प्रेसवार्ता में विवेक सिसोदिया, गौरव सिंह, हीरा उपाध्याय, अविनाश साहू, सुरेश देवांगन, भोलू यादव, राजा खान सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply