छत्तीसगढ़

कांग्रेस को बड़ा झटका : 4 बार के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 31 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का हाथ

गरियाबंद. बिंद्रानवागढ़ भले ही भाजपा का गढ़ माना जाता था पर ब्लॉक मुख्यालय देवभोग में हमेशा कांग्रेस का दबदबा बना रहता था, लेकिन आज इसी मुख्यालय से 31 कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। नगर पंचायत से भाजपा की प्रत्याशी रही अनिता विकास उपाध्याय, पार्षद प्रतिमा सोनी, देवकी यदु के नेतृत्व में आज कांग्रेसी नेता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रवेश किया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राजिम विधायक रोहित साहू, वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी, कुंज बिहारी बेहेरा समेत देवभोग मंडल अध्यक्ष एवं भाजपाइयों ने सभी नवप्रवेशियों का स्वागत किया।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

इन्होंने किया भाजपा में प्रवेश

श्याम लाल सोनी (4 बार के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ), सूरज शर्मा ( जिला मंत्री गरियाबंद), बिलभद्र यादव (सेवा दल अध्यक्ष देवभोग), परमानंद यदु, राजेंद्र सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, ललित यदु, नरेंद्र सोनी, लक्ष्मण सोनी,जयराम यदु,छबि राम मांझी,कुलेश्वर यदु,सिरवाली यदु,हीराबाई यदु, बेलमतीमाझी,सुजाता यदु,उर्मिलामाझी,कुंतुला यदु,तिरोबाईयदु,रुकमणि यदु,प्रेमलता यदु,वसुला माझी, नमिता सोनी, नीलेन्द्री सोनी, जनकसुता सोनी , कालेन्द्री सोनी ,जीरा बाई सिन्हा ,जयंती माझी, सावेत्रि सिन्हा,सुखी निषाद,मालती निषाद शामिल हैं।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

कांग्रेसी बोले – चुनाव के समय ही कार्यकर्ताओं की होती है पूछ परख

भाजपा प्रवेश की वजह पूछने पर श्याम लाल सोनी एवं सूरज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में चुनाव के समय ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की पूछ परख होती है। नेता बन जाने के बाद कार्यकर्ताओं को भूल जाने की परिपाटी है। इसके विपरीत भाजपा अपने संगठन को कार्यकर्ताओं का संगठन मानती है। भाजपा और भाजपा सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply