छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार इनोवा से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला, अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराई और पलट गई, पीछे बैठे युवा व्यवसायी की मौत

बिलासपुर। हाईकोर्ट के पास वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। 100 की रफ्तार से दौड़ रही इनोवा से गुटखा थूकने के लिए ड्राइवर ने दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर ​डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गाड़ी पलटने के दौरान पीछे बैठा युवा व्यवसायी बाहर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आगे बैठे उसके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को अपोलो में भर्ती कराया गया है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

बताया गया है कि चकरभाठा निवासी जैकी गेही (31) की कपड़े की दुकान थी। वह पार्टी करने के लिए बार आया था। देर रात उसने अपने दोस्त चकरभाठा निवासी आकाश चंदानी को फोन कर लेने के लिए बुलाया। आकाश घर के पास खड़े अपने दोस्त पंकज के साथ इनोवा लेकर जैकी को लेने पहुंचा। आकाश गाड़ी चला रहा था, पंकज बगल में और जैकी पीछे बैठा था। एनएच पर गाड़ी की रफ्तार तब 100 से अधिक थी।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

हाइवे पर हाईकोर्ट से पहले गुरुनानक ढाबा के पास आकाश ने गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाजा खोला तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। लगातार तीन बार पलटी खाई। ड्राइवर साइड का दरवाजा पहले से खुला था, पलटने के दौरान पीछे का दरवाजा भी अचानक खुल गया और सामने से आकाश व पीछे से जैकी बाहर जा गिरे। जैकी की मौके पर ही मौत हो गई और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply