कोरबाछत्तीसगढ़

बेकाबू पिकअप नहर में गिरी, 2 बच्चे और 3 महिलाएं बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. उरगा थाना क्षेत्र के बमड़वारानी-जर्वे के पास एक पिकअप वाहन नहर में गिर गया, जिससे वाहन में सवार 2 बच्चे और 3 महिलाएं पानी में बह गए. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. नगर सेना के गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है.

जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी लोग सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद से बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के पास जमा हो गए हैं. फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बहने वालों की तलाश की जा रही है.

See also  सीएम की बनाई फर्जी फेसबुक ID : रायपुर पुलिस ने अलवर राजस्थान से साहूकार खान को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply