छत्तीसगढ़

फल दुकान में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, एक की मौत, कई लोग घायल

जगदलपुर। बस्तर के भानपुरी चौक में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक एक महिला को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे फल दुकान में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि दुकान में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का का इलाज जारी है। इस पूरे हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि जिस दिन बाजार में भारी भीड़ उमड़ती है उसी दिन किसी तरह की ट्रैफिक या सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आती।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी तरह के हादसे यहां हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply