छत्तीसगढ़

रायपुर से जबलपुर जा रही कार पुल से नीचे गिरी:4 लोगों की हालत नाजुक

रायपुर से जबलपुर जा रहे 4 कार सवार हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने क्रेन से कार को बाहर निकाला। मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कार में बैठे सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं रेस्क्यू टीम और गोताखोरों की टीम अब भी मौके पर तलाश जारी रखे हुए हैं।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

दरअसल, सोमवार सुबह रायपुर से चार लोग जबलपुर के लिए निकले थे। कार तेज रफ्तार में सिमगा थाने के पास नदी के पास पहुंची थी, तभी कार बेकाबू हो गई। ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिर गई। कार के गिरते ही आसपास के लोगों ने मदद के लिए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

गोताखोरों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं कोई व्यक्ति पानी में डूब तो नहीं गया। पुलिस का कहना है कि कार में कितने लोग सवार थे, इसकी पूरी पुष्टि रेस्क्यू के बाद ही हो पाएगी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply