छत्तीसगढ़

बिलासपुर में जहरीली शराब का कहर जारी, मरने वालों की संख्या हुई 9, जांच के लिए बनाई गई कमेटी

बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक 9 ग्रामीणों की मौत हो गई है. इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. वहीं ग्रामीणों की मौत पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी कर मौतों का कारण जहरीली शराब नहीं, बल्कि फूड पॉइजनिंग, सर्पदंश और कार्डियक अरेस्ट बताया है. वहीं प्रशासन की रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि गंभीर हालात में सिम्स अस्पताल में भर्ती पवन कश्यप की आज मौत हो गई है. इस तरह से जहरीली शराब से होने वाली मौतों की संख्या अब 9 तक पहुंच गई है. पवन कश्यप को एक दिन पहले ही इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है, लेकिन असल कारण बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

See also  दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी: ग्राहक बनकर अंदर घुसा बदमाश, फिर सोने के जेवर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हो गई घटना

Related Articles

Leave a Reply