कोरबाछत्तीसगढ़

पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा पति, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, इलाके में दहशत

कोरबा। जिले से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

घटना ने पार की हैवानियत की हदें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद और कथित चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने हत्या के बाद शव से सिर अलग कर लिया और कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। कुछ लोगों के अनुसार, वह सिर लेकर घर में बैठा रहा और लोगों को खुद ही वारदात की जानकारी देता रहा।

See also  शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म, मुख्य आरोपी समेत साथी गिरफ्तार

बच्चों के सामने टूटा परिवार
घटना के वक्त घर में बच्चों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है। आरोपी पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था और वहीं अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहता था। इस वारदात ने मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छीन लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश जारी है।

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को और भी विचलित कर दिया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

See also  गोगुंडा की पहाड़ी पर मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया, INSOS और SLR समेत कई हथियार बरामद 

Related Articles

Leave a Reply