छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर 24 से 48 घंटे का अलर्ट

रायपुर

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार 24 से 48 घंटे का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद में 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. गरियाबंद रायपुर दुर्ग और धमतरी जिले के एक-दो स्थानों पर 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शनिवार को रायपुर में दोपहर से लेकर रात तक झमाझम बारिश हुई. रविवार सुबह भी रिमझिम बारिश हो रही है. मौसम सुहावना हो गया है.

See also  नकली एवरेस्ट मसाले का खेल बेनकाब : लाखों का माल जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मौसम वैज्ञानिक जनक राम साहू ने बताया “एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी में शनिवार को बनने की वजह से यह पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और प्रबल होकर और अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है. मानसून द्रोणिका उत्तर पूर्व अरब सागर एरिनपुरा, कोटा, सतना, डाल्टनगंज दीघा और उसके बाद दक्षिण की ओर निम्न दाब के केंद्र तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से रविवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. “

See also  जांजगीर-चांपा में 50 लोगों की घर वापसी, लालच में मतांतरित हुए लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, तेंदुआ धाम में भावुक हुए ग्रामीण

भारी बारिश से दलहन तिलहन की फसलें प्रभावितछत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 28 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया.1 जून से 12 अगस्त तक प्रदेश के जिलों में बारिश के आंकड़े: छत्तीसगढ़ में 1 जून से 12 अगस्त तक पूरे प्रदेश में 762.9 मिलीमीटर बारिश हुई है. सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर जिले में 1915.5 मिलीमीटर हुई है. सरगुजा में सबसे कम 316.2 मिमी औसत बारिश हुई. बालोद जिले में 914.9 मिलीमीटर बारिश हुई है. बलरामपुर जिले में 367.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. सूरजपुर जिले में 451.7 मिलीमीटर बारिश हुई है. जशपुर जिले में 405.4 बारिश हुई है. रायपुर में भी कुछ खास बारिश नहीं हुई है. अब तक 579.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है.

See also  जनगणना कार्य के दौरान मारपीट, दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर देने का लगाया आरोप…

Related Articles

Leave a Reply