छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के मस्जिदों और दरगाहों में फहराया तिरंगा: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कार्यालय समेत कई स्थानों पर किया ध्वजारोहण

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया, देश की आजादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

See also  50 लाख का ट्रक तीन लाख में बेचा, गाड़ियों को किराए पर लेकर बेचने वाले गिरोह पकड़ाये

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सलीम राज ने वक्फ संस्थानों के अलावा हजरत फातेहशाह मजार व मस्जिद टिकरापारा, दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी वाले बाबा, दरगाह अस्पताल वाले बाबा, मस्जिद बोहरा समाज में भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सम्बंधित वक्फ संस्थानों के मुतवल्ली, कमेटी के पदाधिकारी व आम जनमानस उपस्थित रहे।

See also  व्यापारी ने पत्नी और बच्चों के साथ खाया जहर, मौके से 3 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

अध्यक्ष ने अमन और भाईचारा बढ़ाने का दिया संदेश
डाॅ. सलीम राज द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आपसी एकता, अमन, भाईचारा के साथ यह पर्व मनाने देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न जिलों में स्थित वक्फ संस्थानों द्वारा भी सम्बंधित संस्था के मुतवल्ली व कमेटी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

See also  फर्जी मैट्रिमोनियल साइट का बड़ा खुलासा : 26 आरोपी गिरफ्तार, 7,693 लोगों से की थी 1.11 करोड़ की ठगी

Related Articles

Leave a Reply