छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा।  शादी करने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि धनीराम अजगल्ले ने पीड़िता युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में दिनांक 07.07.25 को अपराध क्रमांक 615/25 धारा 62(2) (e) 89 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी धनीराम अजगल्ले (36 साल) निवासी खुरघटी थाना डभरा जिला सक्ती को तत्काल उसके घर से पकड़ा. पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  रायपुर दक्षिण सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार, सुनील सोनी ने 46167 वोटों से जीता चुनाव

Related Articles

Leave a Reply