छत्तीसगढ़

CRPF की 22वीं बटालियन में तैनात जवान ने की आत्महत्या: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बीजापुर। सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन में तैनात एक जवान ने बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है, शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है, जिसने तड़के करीब 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जो उनके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई।

पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही वह छुट्टी से लौटे थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

See also  जया केमिकल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है लपटे

Related Articles

Leave a Reply