छत्तीसगढ़

जया केमिकल्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही है लपटे

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जालबांधा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। खैरागढ़-दुर्ग मुख्य मार्ग पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसकी लपटें और धुएं का गुबार 20 किलोमीटर दूर से ही साफ देखा जा रहा है।

See also  कोरबा के हनुमान जयंती समारोह में हादसा : करतब दिखाते वक्त आग की चपेट में आई महिला, बचाते हुए दो अन्य भी झुलसे

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। फैक्ट्री के भीतर भारी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन फैक्ट्री में केमिकल होने की वजह से आग बार-बार भड़क रही है। पानी के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

See also  अग्निवीर भर्ती : आवेदन की तारीख बढ़ी, युवाओं के सहयोग के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

Related Articles

Leave a Reply