छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा: जल चढ़ाने घोघड़ धाम जाने के लिए शिव मंदिर में की चोरी , हुए गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। सावन के महीने में भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पदयात्रा करके मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। इसी तरह जांजगीर चाम्पा के चार शिवभक्तों को भी भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने की इच्छा हुई, वे चारों जल चढ़ाने के लिए ओडिशा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके लिए उन्होंने जो काम किया उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

चारों भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने ओडिसा के घोघड़ धाम जाना चाहते थे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के ही मंदिर में चोरी करने की रणनीती बना डाली और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सर्वेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटी पर ही हाथ साफ कर दिया। मंदिर से दान पेटी चोरी करने के बाद उन्होंने दान पेटी से मिले पैसे का इस्तेमाल घोघड़ धाम जाने के लिए किया और वह सफल भी रहे।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

चारों भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर बाइक से घोघड़ धाम से वापस लौट रहे थे, तो जांजगीर पुलिस ने तीन नाबालिग सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने चारों के कब्जे से चोरी की रकम, बाइक और अन्य सामान बरामद किया।

दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सर्वेश्वर महादेव मंदिर से किसी ने दान पेटी चोरी कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु की। तभी पुलिस को खबर लगी की चार युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। मंगलवार को जब चारों ओडिशा के घोघड़ धाम से लौट रहे थे तो पुलिस ने एक मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को पकड़ लिया।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Related Articles

Leave a Reply