देश

जय भीम, जय फिलिस्तीन… असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण के बाद लगाया नारा, लोकसभा में होने लगा हंगामा

नई दिल्ली

लोकसभा में नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण जारी है। इस बीच हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के शपथ ग्रहण को लेकर नया विवाद छिड़ गया। दरअसल ओवैसी ने सांसद पद की शपथ लेने के दौरान जय भीम, जय तेलंगाना और बाद में जय फलिस्तीन कहा। ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाने के बाद सदन में बीजेपी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

जय फिलिस्तीन का लगाया नारा
लोकसभा के सदस्य रूप के लिए शपथ लेने के लिए प्रोटम स्पीकर ने अससुद्दीन ओवैसी को बुलाया। ओवैसी ने शपथ से पहले बिस्मिल्लाह पढ़ा। इसके बाद उन्हें उर्दू में शपथ ली। शपथ लेने के बाद जाते- जाते उन्होंने ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और जय फिलिस्तीन’ का नारा लगाया। इसके अलावा उन्होंने ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा भी लगाया।

See also  वक्फ बिल पर विपक्ष का हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- जेपीसी रिपोर्ट फर्जी, दोबारा पेश करने की मांग

बीजेपी ने किया विरोध
ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ नारे का बीजेपी ने विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘आज AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संसद में जय फिलिस्तीन का जो नारा दिया है वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियम के खिलाफ है। ये भारत में रहकर भारत माता को जय नहीं बोलते… लोगों को समझना चाहिए कि ये देश में रहकर असंवैधानिक कार्य करते हैं।’

हैदराबाद से पांचवी बार बने हैं सांसद
AIMIM चीफ अससुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से पांचवी बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे हैं। उन्होंने बीजेपी की माधवी लता को 3,38087 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। इससे पहले 2019 के चुनाव में ओवैसी ने कुल 58.95% वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी। वो हैदराबाद से लगातार 5वीं बार सांसद बने हैं। ओवैसी हैदराबाद लोकसभा सीट से पहली बार 2004 में चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

See also  स्कूल में भी सुरक्षित नहीं मासूम : दीवार ही गिर गया, दूसरी क्लास की छात्रा की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply