छत्तीसगढ़

वकील की हत्या के लिए 60 हजार में दी हत्या की सुपारी , वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चचेरे भाई ने षड्यंत्र रचकर 60 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी.आरोपी मो. मजहर अली खान पूर्व में भी जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली कोण्डागांव से कई मामलों में जेल जा चुका है। पूरा मामला कोंडागांव का है।

दरअसल 20 अगस्त 2025 को चोरी संबंधी मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को अभिरक्षा में लेकर थाना कोण्डागांव एवं सायबर की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही थी. संदेही का मोबाइल चेक किया गया. संदेही मो. मजहर अली खान के मोबाइल में दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ मोबाइल चैट में इनके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल जो पेसे से वकील है उसकी षड़यंत्र पूर्वक हत्या की साजिश रचने की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद राज कुमार बघेल एवं मो. मजहर अली खान को तलब कर बारिकी से पूछताछ की गई।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

इस पर राज कुमार बघेल ने बताया कि इसके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल के साथ सन 2021 से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है एवं प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है. आरोपी राजकुमार बघेल जमीन संबंधी मामले को लेकर अपने चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल का हत्या कराना चाहता था. इसके लिए आरोपी मो. अजहर अली खान को 60 हजार रुपए दिए थे।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

प्रार्थी कंवल सिंह बघेल पिता स्व. सुकदास बघेल निवासी मिची पारा दहिकोंगा की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. दोनों आरोपियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने एवं अपराध करना स्वीकारने पर आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply