छत्तीसगढ़रायगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक महिला समेत 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना के इलाके में सनसनी फैल गई है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पूंजीपथरा-घरघोड़ा मार्ग पर अमलीडीही गांव के पास हुआ है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर जा गिरे, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply