छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

धान की रकम लेकर लौट रहे किसान से लूट, दो मिनट में ढाई लाख लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, इलाके में सनसनी 

जांजगीर। जिला के पामगढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत राहौद में आज दोपहर किसान से ढाई लाख रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरों तरफ नाकेबंदी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार किसान पामगढ़ से धान का पैसा निकाल कर घर जा रहा था, इसी दौरान किसान के पास रखी ढाई लाख रुपए को पल्सर सवार दो युवकों ने लुटते हुए फरार हो गए। किसान ने इसकी सूचना तत्काल राहौद पुलिस चौकी में दी। इसके बाद हरकत में पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरा को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में पल्सर सवार दो युवकों की फुटेज सामने आई है। इसके बाद चारों ओर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। और आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

See also  ट्रेन से कटकर युवक की वीभत्स मौत, पहचाना नही जा रहा है मृतक

Related Articles

Leave a Reply