छत्तीसगढ़

दो भाईयों की मौत, पहले के पेट में दर्द हुआ तो छोटे भाई को मंदिर भेजा, लौटने के बाद उसकी भी तबीयत बिगड़ी

बेमेतरा

जिले में दो भाईयों की एक साथ मौत से हड़कंप मच गया है। दोनों चचेरे भाईयों की मंगलवार देर रात तबीयत बिगड़ी उन्हें निजी वाहन से साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों भाईयों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के बोरतरा गांव की है। मृतकों में धुनष साहू 19 वर्ष और छोटा भाई गजानंद साहू उम्र 16 वर्ष शामिल है। पुलिस ने बताया कि दोनों की रात 12 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए थे। साजा थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया की मृतकों के शव को साजा अस्पताल में पीएम के लिए रवाना किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। प्रारंभिक तौर पर परिजनों के बयान के अनुसार फूड प्वाइजनिंग का केस नजर आ रहा है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे के लगभग पहले बड़े भाई धनुष साहू के पेट में दर्द होने लगा। थोड़ी देर बाद धनुष उल्टियां भी करने लगा। उसकी हालत बिगड़ते देख परिजनों ने छोटे भाई गजानंद को महामाया मंदिर मे अगरबत्ती जलाकर नारियल फोडऩे भेजा। जब रात में छोटा भाई घर लौटा तो उसके भी पेट में दर्द होने लगा। दोनों की हालत बिगड़ते देख निजी वाहन से साजा हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद दोनों की मौत की पुष्टि कर दी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। इधर पुलिस मर्ग कायम कर इस मामले के जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply